चीन के इतिहास में हजारो सालों तक कई चीनी क्रूर शासकों ने राज किया है,जिनके बारे में लोग सोचकर ही कांप जाते थे। आइए जानते हैं चीन के कुछ क्रूर, आलसी और अय्याश शासकों के बारे में...
जिया जी ने 1728 ईसा पूर्व चीन पर राज किया था. इसे चीन का पहला साम्राज्य भी माना जाता है। जिया जी बेहद क्रूर था. वह अपने यौन संबंधों, लग्जरी, अय्याशी आदि के लिए जाना जाता है. उसने एक शराब का तालाब बनवाया था, जिसमें वह निर्वस्त्र पुरुषों और महिलाओं को नहाने के लिए कहता था. जो उसकी आलोचना करता था उसे मरवा देता था.
1075 ईसा पूर्व शांग साम्राज्य का शासक डी जिन राज करता था. इसे शैतान राजा कहते थे। कहा जाता था कि इसके ऊपर नौ पूंछों वाले शैतान का साया था. यह भी शराब का तालाब और मांस का जंगल बनवाता था। इन जंगलों में मांस को काटने वाली कटार टांगी जाती थीं. इसने शारीरिक शोषण करने के कई तरीके ईजाद किए थे. यह तांबे के सिलेंडर को आग पर गर्म कर लाल करता था, उसके बाद लोगों को उसपर जला देता था. इसे झोउ साम्राज्य के राजा मुई ने 1046 ईसा पूर्व में हराया. तब इसकी ज्यादती खत्म हुई.
चीन के पश्चिमी इलाके में 781 ईसा पूर्व झोउ साम्राज्य का राजा झोउ यू वांग राज करता था. यह उस किंगडम का 12वां शासक था. अगर कोई इसकी बात पर हंसता या मुस्कुराता नहीं तो ये सजा देता था. यह अक्सर अपने मंत्रियों और सेनाओं को बेवकूफ बनाने के लिए युद्ध का अलार्म बजवा देता था. जब सेना उसके महल की ओर दौड़ती थी, तब वह मुस्कुराता था. लेकिन जब सच में एक बार झोउ किंगडम पर हमला हुआ तो उसे बचाने कोई सैनिक नहीं आया. राजा अपनी रानी बाओ शी को अपनी जगह काम कराता था. वह खुद रानी की तरह रहता था.
7 ईसा पूर्व से 1 ईसा पूर्व तक चीन में हान किंगडम का शासन था. इसका राजा था हान आई डी. यह अपनी समलैंगिकता, क्रूरता के लिए जाना जाता है. यह अपने महल में खूबसूरत युवा लड़कों को अपनी यौन इच्छाओं की पूर्ति के लिए रखता था. उसका पसंदीदा प्रेमी डॉन्ग जियान था. हान आई डी ने उसे अमीर बना दिया था. उसे राजशाही में ऊंचा पद दिया था. 22 साल की उम्र में डॉन्ग जियान चीन का सबसे ताकतवर इंसान था. फिर एक 1 ईसा पूर्व में हान आई डी की रहस्यमयी मौत हो गई.
168 एडी से 189 एडी तक पूर्वी हान साम्राज्य का 12वां राजा था हान लिंग दी. इसका पूरा समय यौन संबंधों और औरतों के साथ अय्याशी करने में जाता था. कहा जाता है इसके राज में शासन किन्नर चलाते थे. हान लिंग दी अपने शासनकाल में पैसों के लिए अपने राजनीतिक दफ्तरों को बेच देता था. हाल लिंग दी की वजह से ही पूर्वी हान साम्राज्य का पतन हुआ था. इसके बाद चीन तीन साम्राज्यों में बंट गया कई सालों तक नागरिक युद्ध हुए. लाखों चीनी नागरिक मारे गए.
60 साल के लंबे सिविल वॉर के बाद चीन एक बार फिर से जिन साम्राज्य के शासन में एक हुआ. लेकिन शांति ज्यादा दिन कायम नहीं रह पाई. दस सालों में खत्म हो गई. फिर, 290 एडी से लेकर 307 एडी तक जिन हुई दी शासक बना. यह शासक बेवकूफ और आलसी कहा जाता था. इसका शासन इसकी रानियां, मंत्री और सेनापति चलाते थे. एक बार इसने भूख से मर रहे किसान को मांस खिलाने का आदेश दिया था. कहा अगर चावल नहीं उग रहा तो लोगों को मांस खिला दो.
जुआन दी अपनी जवानी में बेहतरीन राजा था. लेकिन बाद में यह बेहद क्रूर होता चला गया. एक बार उसने अपने एक मंत्री का सिर भरी सभा में काट दिया था. उसे शक था कि यह गद्दारी कर सकता है. इसके बाद उसके सिर को खाने की टेबल पर रखवा दिया. शराब पीने के बाद यह राजा और ज्यादा शैतान बन जाता था. किसी को भी मार सकता था. या किसी भी औरत के साथ संबंध बना लेता था. कहते हैं उसके महल में हजारों औरतें सिर्फ इसलिए काम करती थीं. 33 साल की उम्र में ज्यादा शराब पीने की वजह से इसकी मौत हो गई थी.
सुई यांग दी कई देशों को फतह करना चाहता था. इसलिए वह आए दिन युद्ध करता था. बेहद क्रूर था. इसकी वजह से लाखों चीनी नागरिक मारे गए थे. इसने चीन की दीवार दोबारा बनवाई थी. इस दीवार को बनाते समय 60 लाख चीनी नागरिकों की मौत हुई थी. इसने वियतनाम के चंपा को जीत लिया था. लेकिन वहां मलेरिया की वजह से इसके हजारों सैनिक मारे गए थे. इस तरह के नुकसानों की वजह से सुई साम्राज्य को बहुत नुकसान हुआ. अंत में एक सुई जनरल ने राजा को फांसी के फंदे से लटका कर मार दिया था.
इस राजा की क्रूरता और कमजोरियो के चलते ही 1127 एडी में जर्चेन की लड़ाई हुई और यह हार गया. सात साल कैद में रहने के बाद सॉन्ग हुई झॉन्ग की मौत 1135 एडी में हो गई. यह पूरे समय संगीत और अय्याशी में रहता था. इसे राजपाट या सीमाओं से कोई लेना देना नहीं था. कहते हैं कि इसे ली शिशी नाम की महिला से प्यार था. वह आए दिन महल छोड़कर उसके घर चला जाता था. अगर उसे कोई इस काम के लिए रोकता था तो वह उसे मरवा देता था.
1572 एडी से लेकर 1620 एडी तक मिंग शेन झॉन्ग ने राज किया. अपने 48 साल के राज में इस राजा ने 20 साल तक अपना दरबार देखा तक नहीं. कभी इसने वहां से कोई काम नहीं किया. यह पूरे समय जमीन के अंदर अपने मकबरे का निर्माण कराता रहा. यह उसी जगह पर अय्याशी करता था. रात भर जश्न मनाता था. जवानी के दिनों में इसने कई युद्ध जीते. कई विद्रोह दबाए. लेकिन इसका राजपाट में मन नहीं लगता था. आखिरकार 1644 में मिंग शेन झॉन्ग का साम्राज्य भ्रष्ट लोगों के हाथों बिक गया और दूसरे मिंग राजा ने इसे हरा कर इसके राजपाट पर कब्जा कर लिया.
इन राजाओं के बारे में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर फ्रांसिस फुकूयामा ने अपनी किताब में लिखा है. इन किताबों के नाम हैं- द एंड ऑफ हिस्ट्री एंड द लास्ट मैन और द ओरिजिंस ऑफ पॉलिटिकल ऑर्डर.




